BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 1:32 pm
KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने का आरोप, सर्व समाज ने एसपी से की उच्च स्तरीय जांच की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर निवासी कन्हैयालाल पुरोहित से जुड़े एक मामले में सर्व समाज के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक नीमच को ज्ञापन सौंपकर कथित रूप से पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग और षड्यंत्रपूर्वक झूठे प्रकरण में फंसाने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गैस एजेंसी संचालन से जुड़े व्यावसायिक संबंधों और बाद में उत्पन्न हुए आर्थिक विवाद के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए आधार कार्ड, फोटो और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सुनियोजित तरीके से थाना थांदला क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया।

सर्व समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की पहचान सुरक्षा, डिजिटल दस्तावेजों के संरक्षण और न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा एक गंभीर विषय है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। साथ ही दस्तावेजों के उपयोग की तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल तथा मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जाए।

प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यदि जांच में षड्यंत्र, कूटरचना या दस्तावेजों में छेड़छाड़ के तथ्य सामने आते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा ज्ञापन में शिकायतकर्ता एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रताड़ना या झूठे मामलों में फंसाने की आशंका को रोका जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE