BREAKING NEWS
अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 12:21 pm
KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी मंदिर पर मंडराया खतरा, फोरलेन सड़क निर्माण के बीच मंदिर बचाने की मांग, सर्व हिन्दु समाज ने उठाई आवाज, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। भाटखेड़ा फंटे से सुवाखेड़ा फंटे डूंगलावदा तक चल रहे फोरलेन सड़क और पुलिया चौड़ीकरण कार्य के बीच 200 वर्ष पुराने श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर को बचाने की मांग तेज हो गई है। सर्व हिन्दु समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर मंदिर की दिशा में किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा सड़क का विस्तार दूसरी ओर से किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि नीमच बस स्टैंड से महू रोड स्थित पहली पुलिया के समीप स्थित श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। समाज का आरोप है कि प्रस्तावित निर्माण कार्य से मंदिर परिसर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो सकता है, जिससे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचने की आशंका है और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।

सर्व हिन्दु समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में विधायक दिलीपसिंह परिहार और जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। कई बार आश्वासन दिया गया था कि मंदिर की भूमि और संरचना को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन वर्तमान में चल रही गतिविधियों से मंदिर के अस्तित्व पर संकट दिखाई दे रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मंदिर परिसर में श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर के साथ भगवान शिव, माता संतोषी, गणेशजी और साईं बाबा के मंदिर भी स्थित हैं। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की ओर होने वाले निर्माण कार्य को रोका जाए और सड़क व पुलिया का विस्तार दूसरी दिशा में किया जाए, जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।

सर्व हिन्दु समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की आस्था को संरक्षित रखने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE