BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अधिकमास में कोटड़ाबुजुर्ग का कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, हुजूर से पूर्व.. <<     VIDEO NEWS: जेठ-जेठानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला,.. <<     दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 3:28 pm
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच पॉलिटिक्स और डिनर डिप्लोमेसी, विधायकों की शिफ्टिंग पर होगा फाइनल फैसला, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद सियासी सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस अपने कुनबे को एकजुट रखने और किसी भी तरह की सेंधमारी से बचाने के लिए पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। पार्टी अपने विधायकों को बांधे रखने के लिए आज दिनभर ‘लंच पॉलिटिक्स’ और ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का सहारा ले रही है, जिसमें मतदान की रणनीति से लेकर विधायकों की बाड़ेबंदी (शिफ्टिंग) पर अंतिम मुहर लगेगी।


नामांकन के तुरंत बाद शुरू हुई लंच पॉलिटिक्स
आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के विधानसभा में नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद सभी कांग्रेस विधायकों को सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) पहुंचने के निर्देश दिए गए। दोपहर 1:00 बजे प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों के लिए एक विशेष लंच (दोपहर का भोजन) आयोजित किया गया। इस लंच के साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में राज्यसभा चुनाव के दौरान होने वाली वोटिंग को लेकर बारीक रणनीति तैयार की जा रही है और हर विधायक को उनकी जिम्मेदारी समझाई जा रही है।


शाम को ‘डिनर डिप्लोमेसी’: शिफ्टिंग पर लिया जाएगा अंतिम फैसला
लंच पॉलिटिक्स के बाद कांग्रेस का यह सियासी घटनाक्रम शाम को भी जारी रहेगा। विधायकों को एकजुट रखने की कड़ी में अब ‘डिनर डिप्लोमेसी’ की तैयारी है। शाम को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी कांग्रेस विधायकों को अपने निवास पर डिनर (रात के खाने) पर आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस डिनर मीटिंग के दौरान विधायकों की सुरक्षा और क्रॉस वोटिंग के खतरे को देखते हुए उन्हें दूसरे राज्यों (जैसे कांग्रेस शासित या सुरक्षित ठिकानों) में शिफ्ट करने को लेकर फाइनल रणनीति बनेगी। इस बैठक में तय हो जाएगा कि विधायकों को भोपाल में ही रखा जाना है या तुरंत कहीं और रवाना किया जाएगा।


एकजुटता दिखाने की कोशिश, संशय बरकरार
बीजेपी के आक्रामक रुख और तीखे बयानों के बीच कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उसके सभी विधायक एकजुट हैं। हालांकि, ऐन वक्त पर पार्टी के भीतर से हो रहे इस्तीफों और असंतोष ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि लंच से लेकर डिनर तक, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने विधायकों की साये की तरह निगरानी कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE