BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 6:06 pm
BIG NEWS : मेढ़ विवाद के कारण महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को 3 माह का कारावास, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने सुनाई सजा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सुश्री शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा खेत की मेड़ के विवाद के कारण महिला से मारपीट करने वाले आरोपी अर्जुन पिता शिवलाल गायरी, उर्म 31 वर्ष, निवासी-ग्राम भाटखेडी, तहसील मनासा, जिला नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 323 में 3 माह के कारावास व 200/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि घटना 09 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.10.2010 को दिन के 4 बजे ग्राम भाटखेडी, बालागंज रोड़ स्थित फरियादिया कंचनबाई के खेत की हैं। फरियादिया खेत पर काम कर रही थी। पडोस वाला खेत उसके जेठ शिवलाल का हैं। घटना दिनांक को शिवलाल का पुत्र आरोपी अर्जुन खेत की मेड़ खोदने लगा, तब फरियादिया ने मना किया तो आरोपी ने उल्टे खारसिया से फरियादिया के साथ मारपीट कर चोटे पहुंचाई। फरियादिया चिल्लाई तो पडोस के खेत में काम कर रही कारीबाई व पूजाबाई ने आकर बीच-बचाव किया। फरियादिया ने घटना की रिपोर्ट थाना मनासा पर लिखवाई, जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 525/14 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस मनासा द्वारा फरियादिया का मेडिकल कराये जाने के उपरांत आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादिया सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा मारपीट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड सं दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE