नीमच। मुख्यमंत्री की लाडली बहना योजना का 25 मार्च से शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शहर के वार्ड नंबर 39 में महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जा रहे हैं। नगर पालिका के कर्मचारी दुर्गा माता मंदिर हॉल में पात्र महिलाओं के फॉर्म जमा कर रहे हैं। इस कार्य में क्षेत्रीय पार्षद नीरज अहीर भी रहवासियों की मदद करते नजर आए। वार्ड प्रभारी वार्ड प्रभारी राजेश अहीर, रितिक अहीर सहित अन्य मौके पर सेवाएं दे रहे हैं।