BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<     VIDEO NEWS: 2 साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर फिर उठा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:01 pm
GOOD NEWS : नीमच जिले को टीबी की रोकथाम के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर मिली बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल से सम्मानित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। टीबी के रोकथाम में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु नीमच जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नीमच जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।जिला क्षय केन्द्र नीमच से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च  को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष में वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतिथ्य में आयोजित वन वर्ल्ड टीबी समिट के आयोजन में नीमच जिले को टीबी की बीमारी की रोकथाम में अच्छा कार्य करने हेतु गोल्ड मेडल देने की घोषणा की गई। 

जैसा की विदित हे कि 09 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक भारत सरकार द्वारा सब नेशनल सर्टिफिकेशन हेतु देश के कई जिलो के साथ साथ मध्यप्रदेश के 30 जिलो में वर्ष 2015 से अक्टुबर 2022 तक का डाटा वेरिफिकेशन किया गया एवं जिले के विभिन्न टीबी प्रभावित क्षैत्रो के 10 हजार घरो का सर्वे किया गया। जिसमें 10 टीम बनाकर भारत सरकार द्वारा बनाये गये साफ्टवेयर में इन 10 हजार घरो के लगभग 40 हजार लोगों का साक्षात्कार लिया गया।जिसमें 507 नागरिको का खंखार परीक्षण किया गया।जिसमें से 5 व्यक्ति टीबी के मरीज पाए गए। 

सब नेशनल सर्टिफिकेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज रतलाम की कम्युनिकेशन विभाग की टीम द्वारा प्राईवेट नर्सिग होम एवं क्लिनिक व प्राईवेट मेडिकल स्टोर से भी 2015 से अक्टुबर 2022 तक का डाटा का संग्रहण किया गया एवं इनका ग्रुप डिसकशन व साक्षात्कार किया गया। सर्वे एवं डाटा वेरिफिकेशन के आधार पर जिले में टीबी मरीजो के मिलने में 60 प्रतिशत की कमी पाई गई। इस आधार पर भारत सरकार द्वारा नीमच जिले को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। बताते चलें कि गत कई वर्षाे से मध्यप्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में नीमच जिला अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। वर्ष 2021 में पूर्व जिला क्षय अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद को मध्यप्रदेश के बेस्ट जिला क्षय अधिकारी के अवार्ड से सम्मानित किया गया था

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE