BREAKING NEWS
BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत.. <<     KHABAR : एमसीएमसी कक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ कंट्रोल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : छात्रा अन्वी सोनी ने 12वीं परीक्षा में.. <<     KHABAR : पानी के लिए खाली बाल्टी लेकर महिलाओं का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 10:43 am
KHABAR : जिले में प्रचार रथ कर रहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार, पढ़े खबर  

Share On:-

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, युवाओं, किसानों, वृद्धजनों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की उन्नति और कल्याण के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाई जा रही है। प्रचार रथ के माध्यम से सोमवार को मैहर विकासखण्ड में नगर पालिका क्षेत्र और ग्राम बेरमा, घुनवारा तथा खारा में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जानकारी आमजन को दी गई। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रचार रथ मंगलवार को उचेहरा विकासखण्ड के इचौल, रमपुरवा, कोरवारा, उचेहरा, परसमनिया, पाल्हनपुर पहाडी क्षेत्र का भ्रमण कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रारम्भ की गई लाडली बहना योजना का जिले में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस प्रचार रथ में एलईडी, पम्पलेट्स, पोस्टर के माध्यम से सुदूरवर्ती गाँवों में एवं शहरी क्षेत्रों में लाडली बहना योजना में आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के दस्तावेज, आयु सीमा सहित सभी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE