BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:28 pm
BIG NEWS : राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत, महाआर्यमन सिंधिया ने किए कार्यक्रम रद्द, दिल्ली हुए रवाना, कई दिनों से एम्स में चल रहा इलाज, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया आज कोलारस और शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करने वाले थे। लेकिन उनका आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।


बताया गया है कि महाआर्यमन सिंधिया अपनी दादी राजमाता माधवी राजे के तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली रवाना हुए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बीते कई दिनों से एम्स में उनका इलाज चल रहा है।


बता दें कि गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की 30 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थी।


जिससे उनके आगामी 2 मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से वापस नहीं लौट सकीं थी। इसकी मुख्य वजह राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत को माना गया था और आज महाआर्यमन सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि महाआर्यमन सिंधिया के दिल्ली जाने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE