BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 2:37 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता के तहत कन्या विद्यालय में कबड्डी मैच का हुआ आयोजन, शपथ भी दिलाई, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में 04 मई 2024 को पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि झाबुआ में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसी के साथ समस्त खिलाडियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
कबड्डी मैच के आयोजन में महिला वर्ग में 4 और पुरुष वर्ग में 3 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला वर्ग में विजेता कन्या महाविद्यालय झाबुआ की टीम रही और उप विजेता कल्याणपुरा की टीम रही एवं पुरुष वर्ग में विजेता बजरंग व्यायाम शाला झाबुआ की टीम रही और उप विजेता कल्याणपुरा की टीम रही। पुरस्कार वितरण पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा किया गया एवं समस्त टीमों को बधाई दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE