BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 1:38 pm
REPORT : आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। आने वाले त्यौहारों ईद-उल-फित्र एवं परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा तथा अन्य त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। यह बात कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में कही। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ संतोष टेगौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, डिप्टी कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्रनाथ पाण्डेय सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर कन्याल ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में समझदारी के साथ मिलजुलकर आने वाले त्यौहार मनाएं। सभी धर्मावलंबी एक दूसरे के त्यौहारों का सम्मान करें। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को त्यौहार के दौरान पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था रखने एवं जुलूस समाप्ति के बाद तत्काल सफाई का काम शुरू करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान निर्बाध विद्युत प्रदाय रखने के लिए कहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहेंगी। सभी लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर काजी एहसानउल्ला, नायब काजी रहमतउल्ला व सैय्यद साजिद अली वारसी ने ईद-उल-फित्र के त्यौहार से अवगत कराया। मिर्जा सलीम बेग ने कहा कि मुस्लिम समाज आने वाले त्यौहार पर पूर्णतरू सहयोग करेंगे और आगामी सभी त्यौहारो को साथ में मिलकर मनाएंगे। वकार अली ने एकता ग्रुप के द्वारा आयोजित होने वाले सर्वधर्म समाज विवाह सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने कहा कि आने वाले त्यौहारों को सभी लोग हिल-मिलकर मनाएंगे। इस मौके पर विनीत वाजपेयी ने परशुराम जयंती पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा एवं वाहन रैली से अवगत कराया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि आने वाले त्यौहारों को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाएंगे। इस मौके पर मनीष सोनी, रामचन्द्र भावसार, आशीष नागर, मोहर्रम कमेटी सदर इमरान खरखरे, नवनीत दुबे सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पार्षदगण, अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE