BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 11:21 am
KHABAR : श्री मद्भागवत गीता के पांचवें दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

नीमच। गांव धनेरिया कला में श्री मद्भागवत गीता गायन कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें कथा सुनने आसपास के श्रृद्धालु बड़ी संख्या में कथा का श्रवण करने आ रहे हैं। इस कथा के भागवताचार्य मथुरा के राष्ट्रीय संत परमपुज्य पंडित युवराज महाराज उपस्थित श्रोताओं को श्री मद्भागवत गीता का रसपान करा रहे हैं। यह कथा गांव की मेघा बावजी समिति द्वारा आयोजित की जा रही है जो 10 मई से प्रारंभ हुई और 16 मई को कथा का विश्राम होगा।

रविवार को कथा का पांचवां दिन था और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लल्ला की सुनकर आई, यशोदा मैया देदो बधाई नामक भजन प्रस्तुत किया गया। जिसमें महिलाओं ने शानदार नृत्य किया। बाबूलाल नागदा और कैलाश चन्द्र अहीर ने सपत्नीक यजमान की मुख्य भूमिका निभाते हुए श्री कृष्ण की पूजा और आरती की। भागवताचार्य ने श्री कृष्ण जन्म को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया कि किस तरह वासुदेव की बेड़ियां अपने आप खुल गई और श्री कृष्ण को पालने में बिठाकर यमुना नदी पार करते हुए गोकुल में नंदबाबा के घर श्री कृष्ण को रखकर वहां से बालिका को लेकर वापस मथुरा के बंदीगृह में आ गए।

वासुदेव की भूमिका मूलचंद धनगर ने पालने में एक नन्हें से बालक को लेकर इस जन्मोत्सव को अभूतपूर्व बना दिया जिसका उपस्थित श्रृद्धालुओं ने करतल ध्वनि से अभिवादन किया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया और नुक्ती व पाचामृत के साथ पंजेरी का प्रसाद सभी भक्तों को वितरित किया गया। इस जन्मोत्सव में कैलाश चन्द्र नागदा राधेश्याम अहीर गोपाल अहीर जगदीश नागदा मदनलाल चौधरी सहित समिति के सदस्यों ने भी अपनी महत्ती भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE