BREAKING NEWS
KHABAR : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देशन में खनियाधाना में.. <<     KHABAR : नीमच जिले के गांव जावी में मध्यप्रदेश जन.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर संसदीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा का दल निकला हिमाचल.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में प्रवेश हेतु.. <<     NEWS : संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 724वीं जयन्ती.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिक्षा विभाग एमएलबी में लगाएगा पुस्तक.. <<     NEWS : चित्तौड़ आठम के अवसर पर होगी निबंध.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी के जनसम्पर्क में टला बड़ा हादसा,.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच में भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का सिंगोली और ब्राह्मणी नदी, जब.. <<     KHABAR : मालवा के इस जिले में होगा जिला लखेरा समाज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 7:47 pm
REPORT : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और प्राचार्याे व अभिभावकों से कलेक्टर हुए रूबरू, 1 घंटे तक दिए विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब, बोले अपनी क्षमताओं को समझकर विद्यार्थी आगे रास्ता चुनें, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले में 5 वर्षों के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के विशेष निर्देशों पर किया गया। पांच वर्षों बाद हो रहे इस सम्मान समारोह में पहली बार 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली संस्थाओं के प्राचार्य तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने विद्यार्थियों, प्राचार्याे और अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को सबसे पहले अपने अंदर की क्षमताओं और टेलेंट को समझना होगा। उसके अनुसार ही आगे का रास्ता चुने। हर छात्र की अपनी एक विशेष और अलग प्रतिभा होती है। दरअसल सफल और असफल लोगों में हार्डवेयर एक समान होता है, जबकि सॉफ्टवेयर अलग होता है। यह सॉफ्टवेयर हम खुद विकसित और निर्माण करते हैं। प्रारम्भ से ही हम अध्ययन, प्रैक्टिस, जिज्ञासा, एक्सरसाइज और रुचि के बल पर सॉफ्टवेयर तैयार करते हैं। 
कलेक्टर वर्मा ने अभिभावकों से कहा कि किसी भी अन्य बच्चें से अपने बच्चें की तुलना नहीं करें, साथ ही अपनी इच्छाएं थोपना बंद करें इससे अच्छा होगा, उन्हें सही गलत और संस्कार बताएं। अब हार्ड वर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क का समय आ गया है। शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को लर्न करना सिखाये। रीड से ज्यादा लर्न मायने रखता है। विषय पर पकड़ होगी तो नम्बर अपने आप अच्छे मिलेंगे। साथ ही उन्हें बताये कि अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यांे में खर्च करें और परीक्षा के अंत तक रखें। संबोधन के बाद कलेक्टर वर्मा ने बड़े इत्मीनान के साथ 1 घण्टे से अधिक समय तक तकरीबन 8 से 10 विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इसके बाद कक्षा 10 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 60 और कक्षा 12 वी में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 74 विद्यार्थियों में सभी को अपने हाथों से प्रमाण पत्र, मोमेंटो और याद स्वरूप पेन प्रदान की।        

कक्षा 10 वी का 59.23 और 12 वी में 51.82 प्रतिशत शासकीय स्कूलों का रहा परिणाम-     

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने इस वर्ष के परीक्षा परिणामों को बेहतर करने का विश्वास दिलाते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा आयोजित इस आयोजन से प्राचार्यों और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र वडनेरकर तथा बीईओ आरके कुशवाह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सहायक संचालक एबी गुप्ता भी उपस्थित रहे। वर्ष 2022-23 में कक्षा 10 वी में शासकीय स्कूलों का 59.23 और 12 वी का 51.82 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वी का सबसे अच्छे परिणाम देने वाले विकासखंडों में 68.90 महेश्वर, 65.95 खरगोन, 62.96 गोगांवा, 57.30 भीकनगांव, 52.43 झिरन्या, 50.22 भगवानपुरा और सेगांव का परीक्षा परिणाम 44.63 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा 12 वी का सबसे अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले विकासखंड में 65.91 गोगांवा, 57.98 महेश्वर, 57.97 खरगोन, 55.54 भीकनगांव, 43.41 झिरन्या, 34.46 सेगांव और 32.18 प्रतिशत भगवानपुरा का रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE