BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 11:03 am
BIG NEWS : नीमच जिले का सिंगोली और ब्राह्मणी नदी, जब भूतेश्वर महादेव के पुजारी की पड़ी इन पर नजर तो इलाके में फेल गई सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर      

Share On:-

सिंगोली। कस्बे के दक्षिणी भाग में बहने वाली ब्राह्मणी नदी में शुक्रवार देर रात तीन मानव खोपड़ियां मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपडीयों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे श्मशान घाट के पास स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी को तीन मानव खोपड़ियां दिखाई दी। पुजारी ने मंदिर में दर्शन करने आए लोगों को इसकी जानकारी दी, बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो मानव खोपड़ीयों को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी बीएल भाबर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खोपड़ियां किसी तांत्रिक क्रिया के लिए उपयोग में आने वाली खोपड़ी दिखाई दे रही है। जो तांत्रिक क्रिया के बाद नदी में फेंकी गई हो जो शायद नदी के बहाव के साथ कहीं से आ गई होगी। फिलहाल नदी का पानी भी सूख गया है जिससे ये बाहर नजर आने लगी है। उन्होंने बताया कि खोपड़ियो को कपड़े में लपेटा गया था और ये काफी पुरानी लगती है। चुंकी कपड़े और खोपड़ी दोनो ही सड़ चुके हैं। फिलहाल कपड़ो सहित खोपड़ियों को पुलिस कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE