BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे, लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन मैं जीवाजी गंज में एक जन सभा को किया संबोधित, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे, जहां उन्होंने मुरैना श्योपुर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन मैं जीवाजी गंज में  एक जन सभा को संबोधित किया, उसके बाद रोड शो किया, इस दौरान भाजपा के लिए वोट करने की अपील भी जनता से की। इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।


आपको बता दें,कि 7 मई को तीसरे चरण के होने वाले मतदान में मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट भी शुमार है। जहां 5 मई को शाम 5 बजे प्रचार प्रसार का रथ सभी दलों का थम जाएगा, यही वजह है कि, भाजपा या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसमे भाजपा प्रत्यासी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में आज प्रचार प्रसार करने आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहले तो जीवाजी गंज स्थित जन सभा को संबोधित किया। और उसके बाद रथ में सवार होकर एक रोड सो किया। इस दौरान जीवाजी गंज से शुरू हुआ रोड सो, गर्ल्स स्कूल रोड होते हुए, सदर बाजार, पुरानी कलेक्ट्रेट, से निकल कर गणेशपुरा की पुलिया पर पहुंचा। जहां स्व श्री जाहर सिंह शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड सो का समापन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, मुझे बड़ी प्रसन्नता है, कि लगातार हैं जैसे जैसे चुनाव के नजदीक आ रहे है। वैसे ही धीरे धीरे माननीय मोदी जी के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है। मध्यप्रदेश मे तो उसका एहसास भी हो रहा हैं। में अभी उत्तर प्रदेश से आया हू। वहां के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ में उस कार्यक्रम में था। बदायू एक और लोकसभा में था, मुझे बड़ी प्रसन्नता है। कि वहां भी माहोल बना और यहां भी बना है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमारती देवी को लेकर दिए गए बयान पर वोले मुख्यमंत्री यादव ...? मुझे बड़ा दुख होता है। कि कांग्रेस के नेता जिस डंघ से महिलाओं के लिए बात करते है। यह उनके लिए डूब मरने के बराबर है। और अब कहां गई, प्रियंका गांधी जो कहती है। लड़की हूं लड़ सकती हू। लड़े अब वह अपने वर्तमान के प्रदेश अध्यक्ष है। जो इमारती देवी जी को लेकर कितनी गंदी भाषा बोलते है। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। यह कांग्रेस का चरित्र है। उनके बड़े नेता भी कमलनाथ जी महिलाओं को आइटम बताते थे। दिग्विजय जी की भाषा में टंच माल थे।ये कांग्रेस के नेताओ की भाषा है। जैसे दृष्टि बैशी श्रृष्टि उम्मीद करता हू, कि उनको तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। और कांग्रेस को ऐसी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो दिखे कि हां माता वाहनों की इज्जत करना जानते है। लेकिन यह नही करेंगे। क्योंकि यह इनका चरित्र है।वह उसी तरह रहेंगे। में तो घोर निन्दा करता हू इनके बयान की भी और इनके व्यवहार की भी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE