BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 7:04 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में हुई जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- दस्तक एवं मिशन इंद्रधनुष अभियान में कोई लापरवाही ना बरते, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर जैन ने 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 आयोजित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारि‍यो की समीक्षा की। बैठक में निर्देश दिए कि दस्तक अभियान आयोजन के पूर्व हेड काउंट सर्वे और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर, तथा निर्धारित दवाईयॉ ग्राम आरेाग्य केन्द्र तक पहुचाएं। उन्‍होने 7 से 12 अगस्त 2023 तक आायोजित होने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि शीघ्रता से हेड काउन्ट सर्वे कर छुटे हुए बच्‍चों की सूची तैयार करे।

कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिये, कि उक्‍त दोनो अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाए, इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी प्राप्त कर, उनका पंजीयन सुनिश्चित करे। कलेक्‍टर ने निर्देश दिये की वर्षा काल में ग्राम आरोग्य केन्द्र पर पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही यह सुनिश्चित करे, कि बरसात का पानी रूका हुआ नही हो। यादि कोई पूर्व में मलेरिया आउटब्रेक वाला स्थान है, तो  वहॉ पर सर्वेलेंस की गतिविधियां अभी से प्रारंभ कर दे तथा आयुष विभाग के समन्वय से मलेरिया से बचाव की दवाईयॉ का वितरण सुनिश्चित करे।

कलेक्‍टर ने जनसंख्या स्थिरीकरण माह 11 जुलाई से 11 अगस्त के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए , कि एक माह में कार्ययोजना बनाकर कम से कम 500 नसबंदी हेतु हितग्राहीयों की लाईन लिस्ट पहले से तैयार करे। उन्‍होने टी.बी. मुक्त भारत की समीक्षा कर निर्देश दिये कि टी.बी. मरीजो को फूड बास्केट वितरि‍त करने के कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओ का सहयोग लें। कलेक्‍टर ने टी.बी. मुक्त अभियान की शुरूआत टी.बी. मुक्त पंचायत से करने के निर्देश दिये। उन्‍होने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को पुरस्कृत किया जावे तथा कार्य न करने वाले कर्मचारी को दण्डित किया जावे।

बैठक में टीकाकारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, अन्धत्व निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनिमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिये गये कि स्कूल एवं आंगनवाडी में बच्चों के लिये आयरन की गोली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तथा बच्‍चों द्वारा उनका नियमित सेवन किया जावे।

बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस.एस.बघेल , सिविल सर्जन डा.महेन्द्र पाटील, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना राठौड, कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज, डिप्‍टी कलेक्‍टर राजकुमार हलधर एवं  समस्त नोडल अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE