BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 3:49 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का तूफानी दौरा, आज पहुंचे इस पूर्व मंत्री के क्षेत्र में, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं में दिखा उत्साह, जगह-जगह किया स्वागत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों ने संसदीय क्षेत्र में सियासी जाजम को बिछाना शुरू कर दिया है। इन प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों की एंट्री भी हो गई है। वहीं स्थानीय विधायक व पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार की कमान संभाल ली हैं। 

आज नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता सुवासरा व जावरा विधानसभा के दौरे पर है। जनसंपर्क के दौरान वे कई जगह चुनावी सभाएं भी कर रहे हैं। मतदान से पहले ग्रामीणों व मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ ग्रामीण मंडल के ग्राम खेजडिया, रहीमगढ, चाहखेड़ी और खेताखेडा में भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्रामवासी और देव दुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE