BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 10:56 am
KHABAR : लोकसभा चुनाव को लेकर गांव दूदरसी में भाजपा की बुथ स्तर की बैठक हुई आयोजित, सैक्टर प्रभारी ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। लोकसभा चुनाव को लेकर नीमच उत्तर मंण्डल का गांव दूदरसी में बुथ स्तर की बैठक आयोजित की गई जिसमे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदान के प्रति अपनी जवाबदेही के लिए उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराया गया तथा हर घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना, अपने बुथ पर शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर मत प्रतिशत का आंकड़ा पिछले चुनाव की अपेक्षा और बढ़ाने के लिए प्रयास करना, कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित नहीं रहे ऐसी कोशिश करना आदि मुद्दों पर विस्ततृ चर्चा हुई।  
इस बैठक का नेतृत्व भाजपा सैक्टर प्रभारी लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने करते हुए बताया कि घर के सारे काम छोड़कर सबसे पहले लाइन में लगकर मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को घर-घर से निकाल कर मतदान केंद्र तक पहुंचा कर उनसे मतदान कराना हैं। लेकिन इस बात का ध्यान अवश्य रखना हैं कि आचार संहिता का अक्षरशः पालन करें और मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक ही मतदाताओं से संपर्क करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुथ अध्यक्ष बाबूलाल पाटीदार ने की और पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने और देवीलाल धनगर ने सामुहिक रूप से आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल पंचगण जितेन्द्र कुमार परिहार, वरदीचंद बंजारा, जीवराज पाटीदार, नारायण टेलर, भगत धनगर, नंदकिशोर नागर, श्याम लाल बुगालिया, लखन पाटीदार, कैलाश परिहार, प्रहलाद धनगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE