BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 6:22 pm
BIG NEWS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) की नर्सरी में मुसलमानों के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी, सनवर पटेल का प्रभावी दौरा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने आज आरएसएस की नर्सरी नीमच दौरे में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सनवर पटेल ने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में ‌आरोप लगाया कि कांग्रेस आज तक फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर जाति और सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करती रही है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की वजह से देश में मुसलमानों की हालत बदतर है। कांग्रेस ने मुसलमानों को शिक्षा से दूर रखा। 

मंच से साधा कांग्रेस पर निशाना-
सनवर पटेल ने कहा कि कांग्रेस भड़काने का काम करती है और नरेंद्र मोदी बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए यह भी आरोप जड़ा कि जब देश और मध्यप्रदेश आगे बढ़ता है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। सनवर पटेल ने  मुसलमान के वोटों में सेंधमारी करने के‌ उद्देश्य से अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का यह मौका मुसलमानों के लिए सामान्य मौका नहीं है। उन्होंने अपील की है कि मुस्लिम भाजपा को वोट करते हुए जावरा-मंदसौर-नीमच लोकसभा सीट से  सुधीर गुप्ता को पिछली बार की तुलना में अधिक मतों से विजयी बनाएं। पटेल ने दावे के साथ कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसित है। ऐसे में मुस्लिम बहुल बूथों से भाजपा को वोट देकर शानदार बढ़त के साथ विजयी बना दीजिए। 

भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए काम किया-
भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों का भी सनवर पटेल ने जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश के गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, लाडली बहना और तमाम योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को भी समान रूप से मिला है। मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा एक बेहतर हज हाउस बनाया गया। आज प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर की चमचमाती सड़कें है। 36000 किलो मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। हर जाति हर वर्ग के लिए विकास के अवसर बढ़े हैं। 

राम व रहीम के देश को अखंड भारत बनाना चाहती है बीजेपी-
सम्मेलन में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि हमारा भारत राम और रहीम का देश है। भाजपा सरकार अखंड भारत बनाना चाहती है। भाजपा सरकार का मंत्र है सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास। परिहार ने कहा कि देश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रमजाल फैला रही है। कांग्रेस ने गरीबी को दूर करने की बजाय धर्म से धर्म को लड़ाने का काम किया। भाजपा को प्रचंड विजय की ओर ले जाना है, और सबसे बड़ी चुनौती अल्पसंख्यक बूथ पर है। 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद- 
अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता सम्मेलन में राकेश पप्पू जैन, हेमंत हरित, इब्राहिम शेरानी फिरोज पठान, हाजी जावेद, शकील कुरेशी, अता हुसैन, सादिक मसूदी, सैयद आबिद अली, अमजद पठान, मोहम्मद शफीक कुरैशी और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शकील कुरेशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE