BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 5:08 pm
BIG NEWS : भिंड में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चुनावी सभा को किया संबोधित, बोलेः कांग्रेस झूठ बोलती है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा रहा है, आगामी 7 मई को मतदान करने की अपील की, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार की दोपहर में भिंड के गोरमी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भिंड दतिया लोकसभा प्रत्याशी सांसद सांसद संध्या राय के लिए वोट मांगे।

 

उन्होंने कहा कि आज देश का विकास तेजी से हो रहा है। दे में पुल से लेकर बांधों का निर्माण तेजी से हो रहा है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि आज देश के गरीबों के लिए आयुष्मान योजना के तहत किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में निशुल्क उपचार संभव हो सका है। हम लगातार शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं। भारत देश में नई ट्रेन चलाई गई है स्टेशनों का विकास कराया गया है उन्होंने इस दौरान भिंड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया परिवार का नाता भिंड जिले से ढाई सौ साल पुराना है यह हमारा परिवार है।

 


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि सिंधिया परिवार के द्वारा भिंड जिले में कई विकास के कार्य कराए गए हैं यहां रेल लाइन से लेकर कॉलेज तक का निर्माण सिंधिया परिवार के द्वारा कराया गया है।

 

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भिंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार की आवश्यकता है। केंद्र में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। जब डबल इंजन की सरकार होगी तो आपके शहर आपका कस्बा आपका गांव विकास की धुरी पर तेजी से दौड़ेगा।

 

मंच पर दो लोगों को बुलाकर आयुष्मान कार्ड को लेकर चर्चा की इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बीजेपी के पक्ष में आगामी 7 में को मतदान करने की अपील की और कहा कि जितना अधिक मतदान होगा उतना अधिक आपका प्रत्याशी मजबूत होगा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE