BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 11:53 am
KHABAR : स्नेह यात्रा का मनावर से उमरबन में हुआ प्रवेश, ग्रामीणों ने किया यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत व सत्कार, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश शासन व मुख्यमंत्री की मंशानुसार 11 दिन चलने वाली स्नेह यात्रा धार जिले के भ्रमण पर है। बुधवार को मनावर के गांव में भ्रमण करने के बाद यात्रा गुरुवार को उमरबन के बाकानेर में प्रवेश करते हुए भुवादा, खरगोन, कुवाड, भानपुरा, धनोरा, कलाल्दा, चौकी, भमलाव, उमरबन आदि गांव में भ्रमण किया गया। भानपुरा में सह भोज सत्संग हुआ। साथ ही उमरबन में सहभोज व सत्संग कार्यक्रम किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि स्नेह यात्रा पहली बार ऐसी यात्रा हमने देखी है, अभी तक लोग संतो के पास जाते थे, लेकिन अब संत लोगों के पास पहुंच रहे हैं, यह अद्भुत नजारा हम पहली बार देख रहे हैं।  संतों का हमारे गांव में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, हमारे गांव संतो के आगमन से धन्य हो गए हैं। गांव गांव यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। इसी प्रकार संतों के द्वारा अपनी मधुर वाणी से ग्रामीणों को प्रेरणा दी गई। सत्संग के माध्यम से ग्रामीणों को आपस में प्रेम, स्नेह, एकता के साथ ही छुआछूत जैसी कुरीती को समाप्त करने की बात कही। 
महंत स्वामी श्री नरसिंह दास जी महाराज ने कहा कि हमारे बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है। हमारा आने वाला भविष्य ही हमारे बच्चे हैं, हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे , ताकि वह भी हमारी संस्कृति से जुड़कर हमारे देश का नाम रोशन करें। संत श्री मदनशरण जी महाराज ने भी अपने उद्बोधन ने कहा कि हमारे देश में जो भी वैज्ञानिक आविष्कार हुए वह सब हमारे प्राचीन वेद पुराणों से तकनीकी ली गई है, हमारा देश प्राचीन सभ्यता वाला देश है । यहां पर कई देवी देवताओं के रूप में महापुरुषों का जन्म हुआ है। हम अपने बच्चों को मंदिर जरूर ले जाए। धर्म से जोड़ें और सभी मिलजुल कर स्नेह से रहे प्रेम से रहे, यही हमारी यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा में महंत जीवनदास जी महाराज, संत विक्रम दास जी महाराज, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक अमित शाह, जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत जैन, ब्लॉक समन्वयक सुधीर तिवारी एवम समस्त नवाकुंर संस्थाएं मेंटर्स व ग्रामीणों के सहयोग से यात्रा का सफल आयोजन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE