खरगोन। जिले के कसरावद-सेलानी बायपास से प्रभावित किसानों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अधिग्रहित जमीन का चार गुना मुआवजा, खेतों तक पहुंच के लिए सर्विस रोड और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की।किसानों का आरोप है कि नई नीति के बावजूद उन्हें केवल दो गुना मुआवजा दिया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा मिल रहा है। उनका कहना है कि सड़क ऊंची बनने से खेतों तक पहुंच बाधित हो गई है और कई जगह निर्माण तकनीकी मानकों के विपरीत किया जा रहा है।
किसानों ने बारिश से पहले जल निकासी की व्यवस्था करने और बिना अधिग्रहित जमीन पर निर्माण रोकने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाए।
ष्कसरावद में बायपास निर्माण को लेकर किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर है।