BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 5:31 pm
REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64 फरियादियों की सुनी समस्याएं, 15 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, अधिकारियों को दिए शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने की।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 15 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया। वहीं जनसुनवाई के दौरान करीब 64 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़े प्रकरणों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनसमस्याओं पर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही थाना स्तर पर नियमित रूप से जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने को कहा गया।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा मंसूरी, महिला थाना प्रभारी कारूलाल जाट, अजाक थाना प्रभारी शब्बी मेव सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE