BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 5:55 pm
BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की छात्रा का नर्मदा में मिला शव, एग्जाम के बाद मां को किया था फोन, बड़वाह पुल से कूदने की आशंका, लसूड़िया पुलिस पर लापरवाही के आरोप, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन ​महेश्वर। इंदौर के तलावली चांदा इलाके में रहने वाली और डॉक्टर बनने का सपना संजोए नीट (NEET) की परीक्षा देने निकली छात्रा निक्की यादव का सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग महेश्वर के करही थानां क्षेत्र के ग्राम पीटामली के समीप नर्मदा नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) परिसर में तीसरी बार नीट का पेपर देने आई थी, जहां छोटा भाई शिवम उसे परीक्षा केंद्र छोड़कर गया था। दोपहर में एग्जाम खत्म होने के बाद निक्की ने किसी अन्य लड़की के मोबाइल से अपनी मां को कॉल कर कुछ ही देर में घर लौटने की बात कही थी, और मां द्वारा खुद का फोन बंद होने का कारण पूछने पर मोबाइल डिस्चार्ज होने का हवाला दिया था। इसके बाद से ही उसका मोबाइल पूरी तरह बंद हो गया और जब रात 10 बजे तक भी वह घर नहीं लौटी, तो चिंतित पिता रामानंद लसूड़िया थाने पहुंचे, लेकिन वहां करीब एक घंटे खड़े रहने के बाद भी रात में उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिली और न ही कोई सुनवाई हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और सोमवार सुबह भंवरकुआं पुलिस से संपर्क कर बेटी की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस को मोबाइल की आखिरी लोकेशन बड़वाह में मिली।


​इधर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे महेश्वर के करही थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटामली नर्मदा तट पर ग्रामीणों ने नर्मदा नदी में एक युवती का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर शकुंतला डुडवे ने मौके पर पहुंचकर गुलाबी कुर्ती और काली सलवार पहने मृतका के शव को महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार, आशंका है कि परीक्षा के बाद छात्रा ने बड़वाह स्थित नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी और शव पानी के बहाव के साथ बहकर पीटामली तट तक पहुंच गया, जिसकी शिनाख्त हुलिए और कपड़ों के आधार पर इंदौर पुलिस के सहयोग से निक्की के रूप में की गई। पेशे से अकाउंटेंट पिता रामानंद ने बताया कि उनकी दो बेटियां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक बेटा भी इंजीनियर है, जबकि छोटा बेटा पढ़ाई कर रहा है। निक्की भी पढ़ाई में बेहद होशियार थी और डॉक्टर बनने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही थी, वह पहले भी दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी और यह उसका तीसरा प्रयास था। होनहार बेटी किन परिस्थितियों में और क्यों बड़वाह पहुंची, इसे लेकर पूरा परिवार सदमे और कशमकश में है, वहीं करही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएम रूम में रखा है जहां मंगलवार सुबह 9 बजे के लगभग शव का पीएम किया जाएगा वही पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE