BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 5:48 pm
NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन का किया सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा मंगलवार को श्री केसरिया जैन गुरुकुल में कृतज्ञता एवं सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन का अभिनंदन किया गया। वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उनके निःस्वार्थ सहयोग को देखते हुए मंडल ने उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

समारोह में महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता, मनोरमा अजमेरा, दिलखुश खेरोदिया, स्वाति छाजेड़, सरोज नाहर तथा श्री महावीर जैन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य सेठिया ने राजेंद्र प्रसाद जैन के समाज और मंडल के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महिला मंडल ने नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य सेठिया का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं श्री केसरिया जैन गुरुकुल की ओर से आदित्य सेठिया, राजेंद्र प्रसाद जैन, महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता और महासचिव रजनी रांका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल महासचिव रजनी रांका ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE