धार। जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में गुरूवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाडा से सजीव प्रसारण किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि रोजगार दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ग्राम बड़ोदिया निवासी विनोद पिता भारत को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत सेटिंग- तराफा व्यवसाय हेतु 4.25 लाख रुपए का चेक दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के लाभान्वित हितग्रयाहियों को स्वीकृति एवं वितरण पत्र दिए गए।