BREAKING NEWS
KHABAR : जावरा आएंगे दाउदी बोहरा समाज के 53वें.. <<     VIDEO NEWS: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने छैरा में की.. <<     MP WEATHER: मई में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के बुरहानपुर में बढ़ा डायरिया का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सरोजिनी लीडिया, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का कोर्ट रोड और बाइक सवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: सतनबाडा मार्ग पर अटल सागर बांध के पास.. <<     GOLD SILVER TODAY: सोने के भाव में फिर आया बड़ा बदलाव,.. <<     BIG NEWS : मनासा की खाकी के हत्थे चढ़ा अवैध हथियार के.. <<     VIDEO NEWS: शिवपुरी जिले के बैराड़ पहुँचे पूर्व.. <<     REPORT : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नेत्रदान.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ एवं शिव.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 12:23 pm
BIG REPORT : जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन, असम के सीएम 6 दिन रहे शामिल, वीडी शर्मा बोले- हमारी यात्रा से कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी द्वारा निकाली गई जनआशीर्वाद यात्रा का शुक्रवार को समापन हो गया। करीब 10880 किलोमीट की इस यात्रा में 223 विधानसभा सीटों को कवर किया गया। 5 सितंबर को चित्रकूट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने विंध्य, बुन्देलखंड क्षेत्र जन आशीर्वाद यात्रा की थी। इसके बाद अगले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवा क्षेत्र और अमित शाह ने मंडला से महाकौशल और श्योपुर से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की यात्राएं शुरु कराई थीं। निमाड की यात्रा का केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने खंडवा से शुभारंभ किया था। शुक्रवार को इन यात्राओं का समापन हो गया।

 

विंध्य से बुन्देलखंड- 3 सितंबर को चित्रकूट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 6 सितंबर तक यात्रा का संचालन किया। फिर मंत्री राजेन्द्र शुक्ला और गोरखपुर के सांसद रवि किशन 8 और 9 सितंबर को शामिल हुए। 10 सितंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई शामिल हुए।


11 सितंबर को सिंगरौली से सतना सांसद गणेश सिंह ने यात्रा में मोर्चा संभाला। 12 सितंबर को झारखंड के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, 13 सितंबर को सांसद गणेश सिंह, रीति पाठक, हिमाद्री सिंह शामिल हुए। 14 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, 15 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा शामिल हुए। 16 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, 17 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, 18 सितंबर को असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा, 19 सितंबर को सुधा यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, 20 सितंबर को प्रभात झा शामिल हुए।


निमाड़- 4 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच में सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यात्रा शुरु कराई। इसके बाद 5 और 6 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मोर्चा संभाला। 8 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, 10 - 11 सितंबर को जयभान सिंह पवैया, 12 सितंबर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 13 सितंबर नरेन्द्र सिंह तोमर, 14 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद रोडमल नागर मौजूद रहे। 15 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, 16 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नरेन्द्र सिंह तोमर, सीएम शिवराज सिंह चौहान, 17 सितंबर को असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा और सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। 18 सितंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, 19 सितंबर को झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, 20 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।


महाकौशल - 5 सितंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा शुरु कराई। इसके बाद 6 सितंबर से 9 सितंबर तक केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यात्रा का संचालन किया। 10 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। 11 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 12 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान, 13 सितंबर को फग्गन सिंह कुलस्ते, 14 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद पूनम महाजन, सुमित्रा बाल्मीकि, 15 सितंबर को नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए।

 

16 सितंबर को स्मृति ईरानी, नरेन्द्र सिंह तोमर और असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा, 17 सितंबर को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडनवीस, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सरदार सिंह गुर्जर, प्रभात झा शामिल हुए। 18 सितंबर को सुधा यादव, प्रभात झा, 20 सितंबर को यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शामिल हुए।

 

ग्वालियर और चंबल- 5 सितंबर श्योपुर से शुरु होने वाली यात्रा में खराब मौसम के चलते शाह नहीं पहुंच सके। उन्हें मोबाइल से सभा को संबोधित किया। फिर 6 सितंबर को नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। 7 और 8 सितंबर को नरेन्द्र सिंह तोमर ने यात्रा का संचालन किया। 9 सितंबर को नरेन्द्र सिंह तोमर, सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। 10 सितंबर को नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभात झा, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE