BREAKING NEWS
NEWS : अंजुमन फैजाने गरीब नवाज संस्थान के चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डीआरपी लाइन में शिव पुराण कथा शुरू,.. <<     KHABAR : सिंधी साहित्य सभा का कार्यक्रम 19 मई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पोलि‍टेक्निक महाविद्यालय जावद में मानक.. <<     KHABAR : लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेयजल समस्‍या के समाधान के लिए 112.. <<     BIG NEWS : स्टैट तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीईओ को सौंपा.. <<     MANDI BHAV : आवक कम होने की वजह से चना के दामों में रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मिलावट से मुक्ति अभियान खाद्य विभाग की.. <<     KHABAR : जिले के समस्त पूर्व सैनिक, विधवाओं एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परेड ग्राउंड पर समर कैंप का शुभारंभ, पुलिस.. <<     KHABAR : पुरूत्थान सामान्य नागरिक पंजीयन प्रणाली.. <<     NEWS : दुग्ध उत्पादकों में गुणवत्ता रखने एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 1:21 pm
REPORT : एनजीटी प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद ने की जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संबंधी किये गए कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संबंधी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण के संबंध में जिले में क्या-क्या कार्यवाहियां की गई है। इस संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम देवास बिहारी सिंह,  पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनिज विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद  ने कहा कि देवास सांस्कृतिक एवं धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण शहर है। देवास के पर्यावरण का ध्यान रखें, देवास एक धरोहर है। देवास के स्वच्छ पर्यावरण की जवाबदारी सभी की है। जिले में पर्यावरण स्वच्छता के लिए नदियों के किनारे प्लांटेशन करें। नदी किनारे नो डेवलपमेंट ज़ोन घोषित करने के लिए पोल लगाए। जिले में खाली जगह चिन्हित कर पौधे लगाए। ट्राफिक पुलिस नॉइस पॉल्यूशन के संबंध में स्कूलों में जाकर जानकारी दे। जिले में पंचायतस्तर पर नर्सरी बनाये। जिससे रोजगार भी उपलब्ध उत्पन्न होंगे। जिले में तालाबो का निर्माण करें।  जिससे ग्राउंड वाटर का स्तर बढ़ेगा।

बैठक में  नगर निगम और नगर परिषदों द्वारा पर्यावरण स्वच्छता के लिए किये जा रहे कार्याे जानकारी दी गई। सीवरेज सिस्टम मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बायो  मेडिकल वेस्टेज मैनेजमेंट,  इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट मैनेजमेंट और वॉटर क्वालिटी मैनेजमेंट के संबंध में किये जा रहे कार्य की जानकारी दी गई।  बैठक में बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री एनवायरमेंट प्लान, नदियों/तालाबों का ग्राउंडवाटर प्रबंधन,  एयर पॉल्यूशन कंट्रोल को कम करने के लिए टीम गठित की गई है। जिसमे पंचायत स्तर पर कार्य किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE