शहडोल। सरकार के प्रयासों के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग में आए दिन हो रही लापरवाही शहडोल जिले के ब्योहारी में सिविल अस्पताल ब्योहारी में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। जहां से अव्यवस्था का आलाम यह कि लोग इलाज के अभाव में दम तोड रहे जिसका आज ताजा मामला सामने आया है। जिसमें गोपालपुर बुढ़वा से रमेश विश्वकर्मा अपने 6 वर्ष के बच्चे को लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल ब्योहारी सुबह छः बजे पहुंचे और बच्चे को भर्ती किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के पास जाकर बच्चे के गंभीर हालत हालत में होने के कारण देखने के बोला डाक्टर ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया और जांच के नाम से 1050 रुपए भी ले लिए गए फिर भी इलाज न होने के कारण बच्चे की मौत हो गई जिससे परिजनों ने सिविल अस्पताल ब्योहारी में परिजन रो रोकर डाक्टर के लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर के ऊपर कारवाई की मांग कि है। परिजनों ने कि सिविल अस्पताल में पदस्थ डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।