धार। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एसएस बघेल एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आर एस मंडलोई के मार्गदर्शन में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की है। जिसमें नारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भगवती कन्नौज, द्वितीय स्थान पर मंजूषा जामोद, तृतीय स्थान राम निनामा ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका चौधरी, द्वितीय स्थान मंजूषा जामोद व तृतीय स्थान संस्कृति चौधरी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करिश्मा डावर, द्वितीय स्थान दर्शन गिरवाल, तृतीय स्थान अनीता बामनिया ने प्राप्त किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाई गई, साथ-साथ रैली का आयोजन भी किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम पीजी कॉलेज धार के नोडल अधिकारी डॉक्टर निर्भय सिंह सोलंकी व डॉ अरुणा मोटवानी ने आयोजित किए। निर्णायक नारा और निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक डॉक्टर सादेका खान, कविता चौहान, पेपा कमलवा थी। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णय डॉ सुलोचना पाटिल, डॉ राज विभूते, कविता पॉल ने अपना निर्णय दिया।