BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 11:46 am
REPORT : डाटा फ्रीज नहीं कराने पर सात प्राचार्यों पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये सात कार्यालय प्रमुखों (प्राचार्य) को कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के डाटाबेस में आवश्यक संशोधन नहीं कराने पर दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने कारण बाताओ नोटिस जारी की है। इनमें प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी, प्राचार्य नादन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहावल, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झुकेही के नाम शामिल हैं। संबंधित को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों के डाटाबेस में आवश्यक संशोधन करते हुये डाटा फ्रीज कराने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। जिससे स्थानांतरित सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों की ड्यूटी भी मतदान दल में लगी हुई है। निर्वाचन जैसे अति-संवेदनशील कार्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही बरतना कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। संबंधितों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक दंडात्मक कार्यवाही भी किये जाने की चेतावनी दी गई है। संबंधितों की कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE