BREAKING NEWS
Lok Sabha Elections 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘ख़तरे में है.. <<     MP Board Result: इस स्कूल के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद अभियान एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना दाल के दाम में आई तेजी, काबुली चना में.. <<     BIG NEWS : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर.. <<     NEWS : आरनी में घाटी के श्याम मंदिर पर पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मंडलम और.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर होगा नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो चरणों के मतदान के बाद समाजसेवी लालवानी.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक.. <<     KHABAR : सीएम राइज विनोबा करेगा दस दिवसीय समर.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में हर्षोल्लास के साथ मना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 1:24 pm
KHABAR : नवरात्रि पर्व के दौरान शनिवार को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। नागरिकों की सुविधा के लिये नवरात्रि पर्व के दौरान शनिवार अवकाश के दिन भी अचल संपत्तियों के दस्तावेजों पंजीयन कार्य जारी रहेगा। महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा जारी निर्देशानुसार श्राद्ध पक्ष की अवधि में दस्तावेजों के पंजीयन में परिलक्षित हो रही कमी के फलस्वरुप नवरात्रि पर्व के दौरान भी पक्षकारों द्वारा अचल संपत्तियों के दस्तावेजों का पंजीयन अधिक संख्या में कराया जाता है। इस वर्ष भी 15 अक्टूबर से प्रारंभ नवरात्रि पर्व के दौरान अचल संपत्तियों के दस्तावेजों में वृद्धि की संभावना के दृष्टिगत पंजीयन कार्य अवकाश के दिनों में भी होंगे। जिला पंजीयक डॉ कीर्ति सिंह ने बताया कि जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने और शासन के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से सार्वजनिक अवकाश के दिवस शनिवार 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर स्थित उप पंजीयक कार्यालय शासकीय कार्य हेतु खुला रहेगा। राज्य शासन द्वारा नवरात्रि पर्व की अवधि में पंजीयन कार्यालयों की आवश्यकतानुसार प्रतिदिन स्लॉट की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE