BREAKING NEWS
BIG NEWS : फिर सुर्खियों में सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तपती गर्मी में 118 किमी की पैदल पंचकोशी.. <<     NEWS : अरबन बैंक निदेशक मंडल बैठक संपन्न, आमसभा.. <<     KHABAR : एसपी ने किया पुलिस मित्रों का सम्मान, शहर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी में समाजसेवियों.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में हुआ जिला स्तरीय निगरानी.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के चलते चलाया मतदान.. <<     NEWS : झांतला माता (पाण्डोली) में होगी आदर्श.. <<     KHABAR : गैंगरेप व हत्या के आरोपियों के मकान तोड़ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सोमानी रिसोर्ट में हुई चोरी की घटना का 24.. <<     NEWS : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने.. <<     BIG VIDEO : ऑनलाइन गेमिंग में रकम हारे युवक ने जान.. <<     BIG NEWS : खेत हांकने के विवाद को लेकर बेसबॉल से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली में.. <<     KHABAR : गीता भवन मंगलवारा से निकाली गई साईंबाबा.. <<     BIG NEWS : अज्ञात कारण के चलते बाड़े में लगी आग, किसान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 2:24 pm
KHABAR : नृत्यों और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, माथुर सभा का श्दीपावली मिलनश् सम्पन्न, स्मारिकाद का विमोचन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। माथुर सभा, भोपाल का श्दीपावली मिलनश् कार्यक्रम एमपी नगर स्थित एक रेस्टारेंट में रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्यों और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्तजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके अलावा समाज से ऋतु माथुर, शालिनी माथुर, शोभा माथुर, रचना माथुर और कल्पना माथुर ने आरती प्रस्तुत की। सभा के अध्यक्ष अनिल माथुर (पूर्व जनसंपर्क निदेशक) ने सभी का स्वागत किया। पूर्व अपर मुख्य सचिव प्रेम प्रकाश माथुर ने सभा की महत्वपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण श्स्मारिकाश् का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार माथुर ने किया।


कार्यक्रम में आगे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं वहीं श्रावणी माथुर ने राजस्थानी गीत मेरे ढोलना... पर आकर्षक नृत्य पेश किया। मां-बेटे की जोड़ी कृतिका और दैविक ने डांस की अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। राजेश और मनोज माथुर ने अपनी माथुर आवाज़ में गीत पेश किए। कपल्स ने अपने-अपने अंदाज़ में रैंप वाक करके ख़ूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पीयूष माथुर, शिवमोहन माथुर, आर एस माथुर, विष्णु माथुर और जय कुमार माथुर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इसमें प्रेम प्रकाश माथुर, एसपी माथुर, एमएम माथुर, शोभा माथुर, अंजना माथुर और उर्मिला माथुर आदि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर पूर्व अपर मुख्य सचिव प्रेम प्रकाश माथुर ने कहा कि सामाजिक मिलन कार्यक्रम समाज को जोड़ने की अनुकरणीय पहल होते हैं, लेकिन इनमें निरंतर घटती उपस्थिति हम सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मिलन कार्यक्रमों के आयोजन में समय और ऊर्जा ख़र्च होती है। जो लोग निस्स्वार्थ भाव से इनका आयोजन करते हैं, वे निःसंदेह बधाई के पात्र हैं। समाज के अन्य सदस्यों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इनमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE