BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 5:10 pm
NEWS : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने दी यात्रियों को सौगात, अब सांवलिया सेठ एवं खाटूश्याम जी जाने के लिए मिलेगी सीधी बस, सेवाएं हुई शुरू, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा झालावाड़ से सांवलिया सेठ एवं झालरापाटन से खाटूश्याम जी के लिए नई रोडवेज बस प्रारंभ की गई हैं। यातायात प्रबंधक झालावाड़ आगार कुलदीप मेहर द्वारा गुरूवार को दोनों बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि उक्त बसों के प्रारंभ होने से झालावाड़ जिले के लोगों को सांवलिया सेठ एवं खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए परिवहन की उपयुक्त सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि झालावाड़ से सांवलिया सेठ के लिए बस प्रातः 7 बजे रवाना होकर प्रातः 9.30 बजे कोटा तथा दोपहर 2.30 बजे सांवलिया सेठ पहुंचेगी। वहीं सायं 4.15 बजे सांवलिया सेठ से रवाना होकर सायं 5.45 बजे चित्तौड़, रात्रि 10 बजे कोटा तथा रात्रि 12 झालावाड़ पहुंचेगी।
इसी प्रकार झालरापाटन से खाटूश्याम जी जाने वाली बस रात्रि 8.45 बजे झालरापाटन से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे झालावाड़, रात्रि 12 बजे कोटा, प्रातः 5.45 बजे जयपुर तथा प्रातः 7.45 बजे खाटूश्याम जी पहुंचेगी। वहीं खाटूश्याम जी से रात्रि 8.30 बजे रवाना होकर रात्रि 11.20 बजे जयपुर, प्रातः 4.45 बजे कोटा, प्रातः 6.50 बजे झालावाड़ तथा प्रातः 7 बजे झालरापाटन पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE