BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 5:13 pm
BIG NEWS : सोमानी रिसोर्ट में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, खाकी के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, पूछताछ में कबूला ये जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोटा नेशनल हाइवे पर बिछौर स्थित सोमानी रिसोर्ट से राशन सामग्री चोरी कर ले जाने के मामले में पारसोली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज के 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए भीलवाड़ा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया हैं। रिसोर्ट पर काम करने वाले आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कोटा नेशनल हाईवे पर बिछौर स्थित सोमानी रिसोर्ट के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा रेस्टोरेंट में काम आने वाली सामग्री को चुरा ले जाने का थाना पारसोली पर दर्ज प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने हेतु एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगण व डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेमसिंह, एएसआई भवानीसिंह, कानि. बाबूलाल व हरदीनाराम द्वारा आरोपियों की पहचान एवं गिरफतारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सीसीटीवी कैमरों को चौक किया गया। 

चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जाकर आरोपी सोमानी रिसोर्ट रेस्टोरेंट में ही काम करने वाले भीलवाड़ा जिले के चौकीरडा थाना बिगोद निवासी 23 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र नन्दा कलाल व 22 वर्षीय अशोक पुत्र नन्दा कलाल ने अपने बडे भाई 26 वर्षीय कालुराम पुत्र नन्दा कलाल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को गिरफतार किया जाकर सोमानी रिसोर्ट होटल से चुराया गया एक लाख रूपये से अधिक का माल बरामद कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE