BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 5:14 pm
KHABAR : गैंगरेप व हत्या के आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग, बिलहरा मामले में रायकवार समाज ने सौंपा ज्ञापन, बोले-आरोपियों को दिलाई जाए फांसी, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। बिलहरा की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप कर हत्या करने के मामले में गुरुवार को रायकवार (मांझी) समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के लोग पहलवान बब्बा मंदिर के पास इकट्ठा हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।


ज्ञापन में कहा कि 20 अप्रैल को ग्राम बिलहरा से रायकवार (मांझी) समाज की 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण किया गया। जिसकी शिकायत बिलहरा चौकी में की गई। दो दिन बाद बच्ची का शव रानगिर की देहार नदी में मिला। पीएम रिपोर्ट में नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या की पुष्टि हुई थी। घटना को लेकर रायकवार समाज में रोष व्याप्त है। समाज अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।


उन्होंने मांगों में कहा कि बच्ची के पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही अपराधियों के मकान जहां पर भी हो सभी पर बुल्डोजर चलाया जाए। अपराधी दीपक पटेल की बहन को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाए। समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 मई तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो 6 मई को समाज विरोध में आंदोलन करेगा। इस दौरान गोवर्धन रायकवार, उमाशंकर रायकवार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE