BREAKING NEWS
NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 2:15 pm
KHABAR : श्रीजी क्लब ने मनाई अक्षय तृतीया, शिव-पार्वती विवाह का किया गया आयोजन, आगरा से आए कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। श्रीजी वाटिका क्लब ने अक्षय तृतीया के पर पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया। एक निजी होटल में अक्षय तृतीया के त्योहार पर शिव पार्वती विवाह कर अक्षय तृतीय महोत्सव बड़े ही अलग अंदाज में मनाया। इस दौरान क्लब की सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहीं।


क्लब की संस्थापक रजनी बिंदल ने बताया कि क्लब के गठन को एक वर्ष हो गया है। इसी अवसर पर अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया गया। इसमें आगरा से आए कलाकारों के द्वारा शिव पार्वती विवाह का मंचन बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही शिव पार्वती विवाह के दृश्य का भी मंचन किया।


उन्होंने बताया कि साथ ही क्लब को एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने आपस में एक दूसरे को बधाई दी। साल भर की गई गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही क्लब सदस्यों को विभिन्न गेम भी खिलाए गए। गेम की विजेता नीलम सोनी रहीं। क्लब की अध्यक्ष सिद्धि गुप्ता और कोषाध्यक्ष रितु सलूजा द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की सचिव निशि खंडेलवाल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। मीडिया प्रभारी अंशु अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE