BREAKING NEWS
NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 2:28 pm
KHABAR : रांझी तहसील का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, तहसीलदार को लगाई फटकार, कार्यालयीन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज तहसील कार्यालय रांझी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का अवलोकन भी किया। साथ ही तहसील स्तरीय समस्याओं को सुना व उनके निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कई तरह की लापरवाही पाई, लिहाजा मौके पर ही 6 कर्मचारियों के आधा दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने दायरा रजिस्टर और प्रकरणों का रखरखाव ठीक से नहीं करने के लिये प्रवाचक राजेन्द्र श्रीवास्तव को एक वेतनवृदधि असंचयी प्रभाव से रोकने के लिये कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।साथ ही तहसीलदार राजीव मिश्रा को तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि वे प्रतिदिन सुबह नियत समय पर कार्यालय उपस्थित होकर शासकीय कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सक्सेना ने इस दौरान निर्माणाधीन तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

 

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने करीब आधे घंटे तक रांझी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर शासकीय कार्य करवाने आए लोगों से भी कलेक्टर ने बातचीत की। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति शासकीय कार्य करवाने आता है तो उसे किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE