BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 11:20 am
KHABAR : जिले में दिखा केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध का असर, बसों के थमे पहिये तो सड़कों पर आए यात्री, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में नए साल के पहले ही दिन बस, ट्रक ड्रायवर हड़ताल पर चले गए, जिससे यात्रियों की फजीहत हो रही है। सोमवार को हड़ताल से अनजान कई यात्री बस स्टैंड पहुंच गए। जहां कई घण्टों अपने गंतव्य तक जाने के लिये वाहनों का इंतजार करते रहे। 
उल्लेखनीय है कि खरगोन मुख्यालय से रोजाना करीब 400 बसें संचालित होती है। रोजाना यात्रियों और बसों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला स्टैंड परिसर में दिनभर  वीरानी सी छाई रही। सभी प्रायवेट बसों के ड्रायवरों ने बसों को चलाना बंद कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी। बसों के सड़कों पर न आने से यात्री सड़कों पर नजर आने लगे। बस स्टैंड पर कई यात्री ऐसे थे जो मजदूरी के लिये अन्य जिलों में गए थे। रात के समय वाहन मिलने से बस स्टैंड तक तो पहुंच गए, लेकिन यहां से अपने गांव तक पहुंचने का साधन नहीं मिला। बस चालकों का कहना है कि नया कानून चालकों के लिये फांसी के फंदे के समान है, इसमे बदलाव जरूरी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE