मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये जिले में कुल 1137 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें मंदसौर विधानसभा के लिये 20 पिंक मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र, मल्हारगढ़ विधानसभा के लिये 10 पिंक मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग मतदान केंद्र, 71 आदर्श मतदान केंद्र, सुवासरा विधानसभा के लिये 5 पिंक मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग मतदान केंद्र, 70 आदर्श मतदान केंद्र एवं गरोठ विधानसभा में 5 पिंक मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग मतदान केंद्र, 65 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए।