मनासा। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर दिनेश जैन, नगर परिषद अधिकारी रितेश पाटीदार के निर्देशानुसार मनासा में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को नगर परिषद मनासा द्वारा मतदान करने हेतु नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारियों ने घर-घर जाकर सभी वार्ड एवं कॉलोनी में जाकर पीले चावल और पैंपलेट वितरण कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु आमंत्रित किया।
13 मई को मनासा विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होंगे। सभी मतदान केन्द्रो पर मतदान को लेकर नगर परिषद द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी है।