खरगोन। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर वर्ष की स्थिति नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को तहसील न्यायालय कसरावद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विवेक जैन एवं न्यायाधीश इतिसा संघवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी न्यायाधीश विवेक जैन न्यायाधीश इतिशा संघवी अधिवक्ता अरविंद पाटीदार रूपेश पाटीदार नवीन जोशी अक्षय राठौड़ पैरा लीगल वालंटियर, आकिल खान,देवदत्त एल्कल सुदर्शन गोखले, सभी विभागों के कर्मचारी एवं न्यायालय एवं लीगल एड के कर्मचारी उपस्थित रहे लोक अदालत में क्रिमिनल के 8 चेक बाउंस के 11 एवं महिला अपराध के 2 मामलों का निराकरण किया गया जिसमें कुल 53 व्यक्ति लाभान्वित हुए और लगभग 34 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।