झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में 11 मई 2024 को ग्राम पंचायत कालापिपल में मतदान जागरुकता स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत शपथ, रंगोली, मेहन्दी, मतदान से सम्बंधित गीत गरबा कार्यक्रम आयोजित। साथ ही ग्राम की समस्त महिला एवं पुरुष की उपस्थित थे कार्यक्रम करवाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।
जिसमें महिला बाल विकास पर्यवेक्षक ललिता शाह, ऑगनवाडी कार्यकर्ता शरमा भुरिया, रंजिता डामोर, संगीता भुरिया, डीतु भाभोर, रूपा भेड़ा, ग्राम रोजगार सहायक विजेन्द्र सिह डामोर, पंचायत सचिव करमसिंह डाभार फोरवाल रमेश सिंगाङ, मोबाइलाजर कमला भूरिया आशा कार्यकर्ता केला परमार, प्रम आर पुलाम समन्वयक अन्जु भाभोर उपस्थित थे।