BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 8:03 pm
KHABAR : चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाएं बूथ की ओर अभियान, संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने  चतुर्थ चरण में जिन संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है, उनसे संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभागों के समन्वय  से चलें बूथ की ओर अभियान गंभीरता पूर्वक चलाएं। उन्होंने कहा है कि मतदान के एक दिन पहले 12 मई को प्रत्येक मतदान केंद्र के क्षेत्र में रैली की जाए, जिससे मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

राजन ने कहा है कि मतदाता पर्ची एवं वोटर गाईड का विधिवत वितरण कराया जाये। इसे भी एक उत्सव का स्वरूप दिया जाकर इसमें पीले चावल इत्यादि मतदाताओं को देकर मतदान के लिए आमंत्रित किया जाएं। नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता वाहनों के माध्यम से उद्घोषणा कराकर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से डोंडी पिटवाकर मतदान की तिथि, समय तथा आवश्यक 13 दस्तावेजों की जानकारी दी जाएं।  यह जानकारी  मतदान के एक दिवस पूर्व तथा मतदान दिवस के दिन भी दी जाएं।  लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत प्रथम तथा द्वितीय चरण के मत प्रतिशत से यह स्पष्ट है कि महिला मतदाता प्रतिशत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्व-सहायता समूह आदि के माध्यम से महिलाओं के बीच निरंतर मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।

मतदान दिवस पर प्रातः 9 बजे तथा 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी /रिटर्निंग ऑफिसर  के स्तर पर मत प्रतिशत की लोकसभा निर्वाचन-2019  से तुलना / समीक्षा आवश्यक है। यदि चिन्हित मतदान केन्द्रों में मत प्रतिशत में गिरावट पाई जाती है तो पूर्व निर्धारित टीम, जिसकी चुनाव में कोई अन्य ड्यूटी नहीं लगी है, उन्हें क्षेत्र में भेज कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के प्रयास किये जाएं।  मतदान दिवस को स्वच्छता वाहनों के माध्यम से व अन्य शासकीय वाहन (जो उपलब्ध हो) के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रचार किये जाने की आवश्यकता है। राजन ने कहा है कि, की जा रही गतिविधियों का प्रिन्ट, सोशल मीडिया, इन्फ़्लुएन्जेर के माध्यम से प्रचार-प्रसार  भी करें। चौथे चरण में 13 मई को संसदीय क्षेत्र देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान होना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE