BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2024, 10:40 am
BIG REPORT : जिले में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न, 2816 प्रकरणों का निराकरण, लगभग सौ करोड़ के अवार्ड/डिक्री/मुआवजा/वसूली के आदेश पारित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। इंदौर में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न हुई। इस लोक अदालत में 2816 प्रकरणों का निराकरण हुआ। निराकृत प्रकरणों में लगभग 100 करोड़ के अवार्ड/डिक्री/मुआवजा/वसूली के आदेश पारित किये गये। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आसिफ अहमद अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया की जिला मुख्यालय के साथ ही बाह्यवर्ती न्यायालय डॉ. अंबेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर एवं हातोद में प्रकरणों के निराकरण हेतु गठित कुल 72 खण्डपीठों में मोटर दुर्घटना क्लेम के 421 प्रकरण, सिविल के 86 प्रकरण, विद्युत के 155 प्रकरण, चेक अनादरण के 729 प्रकरण, राजीनामा योग्य दाण्डिक के 319 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 152 प्रकरण, श्रम के 10 प्रकरण व अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण 877 (जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के 02 प्रकरण) तथा प्रीलिटिगेशन के 67 प्रकरण इस प्रकार कुल 2816 प्रकरणों का निराकरण होकर कुल लगभग 100 करोड़ के अवार्ड/डिक्री/मुआवजा/वसूली के आदेश पारित किये गये।

इसी के साथ क्लेम अधिवक्ता दीपक सोनी, अंशुल राठौर एवं देव गुर्जर द्वारा बताया गया कि न्यायालय में विचाराधीन क्लेम प्रकरण में धर्मेन्द्र अपने परिचतों के साथ अपनी कार से जा रहा था। जिसे वाहन आयशर के चालक द्वारा रांग साईड आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे धर्मेन्द्र की मृत्यु हो गई थी। धर्मेन्द्र मृत्यु के पूर्व मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर इन्दौर में नियुक्त थे। 11 मई 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में मृतक के परिजनों को बीमा कम्पनी रायल सुंदरम के विधि अधिकारी जयेश शर्मा द्वारा न्यायालय में उपस्थित होकर कम्पनी के दायित्व को स्वीकार करते हुए क्षतिपूर्ति राशि 50 लाख रुपये का चौक प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE