BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : सोने के भाव में रिकॉर्ड तेज़ी, व्यापारियों ने जताई प्रति ग्राम में 10 हजार की उछाल, सर्राफा बाजार में ग्राहकी कमजोर, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर    

Share On:-

नीमच। के सराफा बाजार में सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।आज प्योर गोल्ड के भाव प्रति 10 ग्राम 63950 से 64100 तक की स्थिति में है। सोने का भाव पहली बार 64000 को पार कर गया है। जानकारों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने के वर्तमान भाव में स्थिरता से लेकर तेजी का रुझान रहेगा। मंदी की संभावना से व्यापारी इनकार कर रहे हैं। यहां तक बताया जा रहा है कि आने वाले डेढ़ साल में गोल्ड के भावों में 10 हजार प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आ सकता है। यानी भाव 72 हजार से 75 हजार तक की ऊंचाई को छू सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़ने की वजह अमेरिका के फेडरल बैंक के ब्याज दर में कमी आने को बताया जा रहा है। 
यह भी बात सामने आई है कि इस समय गोल्ड के भाव बढ़ने के पीछे वायदा बाजार का कोई प्रभाव नहीं है। वायदा बाजार का असर भावों पर अधिकतम दो चार सप्ताह के लिए अस्थाई तौर पर होता है। सर्राफा बाजार में इस समय ग्राहकी कमजोर है। 25 मार्च के बाद बाजार में उठाव आने की संभावना देखी जा रही है। क्योंकि फरवरी के सावे की खरीदी हो चुकी है। अब अप्रैल मई में होने वाले सावे पर ग्राहकी में तेजी आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE