BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2024, 11:16 am
NEWS : बिरला कॉर्पोरेशन ने तीसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज, बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 87 प्रतिशत अधिक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 109 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 87 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि कंपनी बिक्री बढ़ाने और परिचालन खर्चों को कम करने में कामयाब रही। 
दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटिडा 395 करोड़ रुपये और नकद लाभ 298 करोड़ रुपये रहा, जो क्रमशः 160 प्रतिशत और 359 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। तिमाही के दौरान, मात्रा के हिसाब से सीमेंट की बिक्री 4.2 मिलियन टन रही, जो बीते साल की समान तिमाही के मुकाबले 13.2 प्रतिशत अधिक थी। पिछले वित्तीय वर्ष की मार्च तिमाही में, बिरला कॉर्पोरेशन ने परिचालन दक्षता में सुधार और लागत को अनुकूलित करने के लिए एक व्यापक अभियान प्रोजेक्ट शिखर लॉन्च किया था। इससे कई तरह के बदलाव हुए हैं और अब तक तिमाही के लिए सीमेंट उत्पादन लागत में कम से कम 55 रुपये प्रति टन की बचत हुई है। तिमाही के लिए कंपनी का 2,328 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, क्योंकि मुकुटबन से सीमेंट डिस्पैच लगातार बढ़ रहा था और प्रमुख बाजारों में प्रीमियम उत्पादों की बिक्री का विस्तार हुआ था। 
दिसंबर तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के चेयरमैन हर्ष वी लोढ़ा ने कहा कि परिणाम सभी मापदंडों में परिचालन दक्षता में सुधार पर इसके फोकस का प्रतिबिंब हैं। हम प्रीमियम और वैल्यू वर्गों, जियो-मिक्स और गो-टू-मार्केट सप्लाई चेन कस्टमाइजेशन और मुकुटबन से तेजी से सीमेंट डिस्पैच करने पर समान जोर देने के साथ, एक संतुलित ब्रांड पोर्टफोलियो के माध्यम से लागत को कम करने, क्षमता उपयोग में सुधार और प्राप्ति पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
लोढ़ा ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में एक मजबूत आधार स्थापित करने के बाद, कंपनी अब 2030 तक 30 मिलियन टन की कंपनी बनने की अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए तैयार है। साथ ही, कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी का अधिक से अधिक उपयोग बढ़ाने के सतत विकास लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास ग्रीन और ब्लेंडेड सीमेंट की सबसे अधिक हिस्सेदारी है, जो हमारी सीमेंट बिक्री का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE