BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव पुलिस और 2 क्विंटल.. <<     VIDEO NEWS: #महाकाल के #प्रसाद #पैकेट पर #विवाद:.. <<     VIDEO NEWS: X CM दिग्विजय सिंह का अमित शाह पर.. <<     KHABAR : रणायरा गांव में रक्तदान को लेकर अनूठी पहल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : बैलगाड़ी पर सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी,.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ध्वजा महोत्सव का हुआ शंखनाद, साध्वी.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय की राष्टीय सेवा.. <<     BIG BREAKING: बड़ी खबर, ट्रांजिट विजिट पर मुख्यमंत्री.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव की बजी रणभेरी, मालवा की.. <<     Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ मंडल के ग्राम सौम्या नई आबादी.. <<     GOOD NEWS : बदल रही है शहर के जिला चिकित्सालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच का.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दलों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 5:00 pm
KHABAR : इंदौर के ज्ञान शिखर में दादी जानकी को दी श्रद्धांजलि, ईश्वरीय ज्ञान और भारत की पुरातन संस्कृति को 140 देशों में पहुंचाया- हेमलता दीदी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. दादी जानकी ने ईश्वरीय ज्ञान और भारत की पुरातन संस्कृति को सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर के 140 देशों में पहुंचाया। वे ब्रह्माकुमारी संस्थान की स्थापना के समय साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आई और तत्क्षण ही उन्हें महसूस हो गया कि जिसकी मुझे तलाश थी, यह वही मार्ग है। उन्होंने परमात्म प्रदत्त ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर समूचा जीवन ही सेवार्थ समर्पित कर दिया। उक्त विचार ज्ञान शिखर ओमशांति भवन न्यू पलासिया में इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने व्यक्त किए।


दादी का मन सदा आत्मिक स्वरूप और परमात्मा के प्रेम में डूबा रहता
यह अवसर था ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी जानकी की चतुर्थ पुण्यतिथि ष्वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवसष् का। ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि दादीजी ने ईश्वरीय ज्ञान और गुणों को अपने जीवन में संपूर्ण रीति धारण किया। उनका जीवन साक्षात प्रभु प्रेम का लहराता समुद्र था। दया, प्रेम, करुणा, क्षमा, दातापन की भावना उनके हृदय में कूट-कूट कर समाई हुई थी। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर एक आत्मा को अपनेपन की, आत्मिक प्यार की अनुभूति कराई। पश्चिमी सभ्यता में डूबे लोगों को उनकी भाषा का ज्ञान नहीं होते भी उन्हें रूहानी प्यार देकर उनके जीवन का परिवर्तन किया। दादीजी का मन सदा आत्मिक स्वरूप और परमात्मा के प्रेम में डूबा रहता था, इसलिए उन्हें संसार की सबसे स्थितप्रज्ञ योगी का टाइटल मिला। दादी ने पर्यावरण, स्वास्थ्य, मूल्य, शिक्षा एवं स्वच्छता सभी क्षेत्रों में कार्य किया। जानकी फाउंडेशन की स्थापना कर समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को भी हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया।


इस अवसर पर पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने दादी के साथ का अनुभव सुनाते हुए कहा कि मैं आज से 40 वर्ष पूर्व लंदन में दादी जानकी से मिली तो मुझे अनुभव हुआ कि इतना स्नेह व प्रेम से बोलने वाली दादी का व्यक्तित्व कितना महान है। लंदन और ऑक्सफोर्ड में जाकर मैंने प्रैक्टिकल में देखा कि विदेशी लोग कितनी बड़ी संख्या में दादी के सामने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान से अपना जीवन बना रहे हैं।


दादी आध्यात्मिक ऊर्जा का पूंज और परमात्मा शिव की शक्ति
सुप्रसिद्ध वास्तुविद डॉक्टर पंकज अग्रवाल ने कहा कि मुझे 20- 22 वर्षों का दादी के साथ का अनुभव है। पहली बार जब मैं दादी से मिला तो महसूस हुआ कि दादी आध्यात्मिक ऊर्जा का पूंज है। परमात्मा शिव की शक्ति है। आज भी मेरे अंदर दादी ऊर्जा पूंज के रूप में विद्यमान है। कुशा भाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार ने कहा कि मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं, मुझे माउंट आबू, रायपुर और इंदौर में कई बार उनकी बातें सुनने का और उनके साथ बैठने का अवसर मिला। उन्होंने शिक्षा और मीडिया दोनों क्षेत्रों में लोगों को ज्ञान दिया कि कैसे मूल्यों को जीवन में धारण कर सकारात्मक सोच के साथ चले तो देश का सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक सब क्षेत्र में सर्वांगीण विकास होगा। अंत में सभी ने दादीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अनीता बहन ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE