खड़वा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत दो दिनी खंडवा दौरे पर है। वे गुरूवार शाम 6 बजे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर आएंगे। यहां भगवान ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन पश्चात संघ पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। अगले दिन पुनासा के बिल्लौद खुर्द गांव में भी बैठक करेंगे। दौरे की वजह लोकसभा चुनाव है। चुनावी रणनीति पर वे मध्य प्रांत के पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे तथा दिशा-निर्देश देंगे।
मोहन भागवत के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस के अनुसार, गुरूवार को भागवत देवास के नेमावर होते हुए शाम 6 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। वे यहां बैठक में हिस्सा लेने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को ओंकारेश्वर से शाम 4 बजे बिल्लौद खुर्द के लिए निकलेंगे। बिल्लौद खुर्द में भी वे बैठक में शामिल होंगे।
इधर, दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि बैठक में संघ से जुड़े अपेक्षित नेता ही आमंत्रित है। वहीं 6 अप्रैल को खंडवा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन है। सम्मेलन में इंदौरी नेता आएंगे। मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर शामिल होगी।