मनासा। क्षेत्र में चना, मसूर, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इसके लिए बनाए गए उपार्जन केंद्र बालाजी वेयर हाउस का आज एसडीएम पवन बारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समर्थन मूल्य केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने आंगनबाड़ी भवन मतदान केंद्र क्रमांक 62 में निर्वाचन संकल्प की शपथ भी ली। इस दौरान एसडीओपी व तहसीलदार सहित समस्त आंगनबाड़ी के बच्चे मौजूद थे।