BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 10:53 am
NEWS : बिरला कॉर्प ने मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में अपनी मजबूत ग्रोथ को जारी रखते हुए मार्च तिमाही में बिक्री और शुद्ध लाभ में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 127 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। वित्तवर्ष के अंत में कंपनी ने सभी पैमानों पर सफलता हासिल की है। वहीं रिकॉर्ड सीमेंट बिक्री के साथ ही कंपनी के ओवरऑल प्रदर्शन को भी बेहतर किया है। यह सभी सफलताएं बाजार में असामान्य रूप से कमजोर हालात के बावजूद हासिल की गई हैं। मुकुटबन यूनिट में लगातार वृद्धि के बाद, कंपनी के सीमेंट डिवीजन ने मार्च तिमाही के लिए 97 प्रतिशत की क्षमता उपयोग हासिल किया जो एक और बड़ी उपलब्धि है। 
मार्च तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ, 193 करोड़ रुपये, साल-दर-साल 127.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, क्योंकि बिजली और ईंधन की लागत मध्यम बनी हुई है। तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड आय 2,682 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 6.8 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि मार्च तिमाही में सीमेंट से प्राप्त होने वाली आय तीव्र दबाव में आ गई और साल-दर-साल 1.6 प्रतिशत गिरकर 5,178 रुपये प्रति टन रह गई। 
कंपनी चेयरमैन हर्ष वर्धन लोढ़ा ने कहा कि “वित्त वर्ष  में बिरला कॉर्पोरेशन का प्रदर्शन संचालन के सभी क्षेत्रों में चौतरफा सुधार का परिणाम है। कंपनी द्वारा दी गई गाइडेंस से पहले, कंपनी के फंक्शनल वर्टिकल्स में क्षमता निर्माण में लगातार निवेश किया गया और इससे मुकुटबन यूनिट का काम तेजी से हुआ और वहां पर अच्छे परिणाम मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE